HomeJaunpurJaunpur News: यातायात नियम का पालन न करने वालों को समझाने आये...

Jaunpur News: यातायात नियम का पालन न करने वालों को समझाने आये ‘यमराज’

  • यातायात नियम का पालन न करने वालों को समझाने आये ‘यमराज’

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। यातायात माह चल रहे अभियान के तहत सुशील मिश्रा उपनिरीक्षक यातायात के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में जेसीज चौराहे पर एक नाटक के माध्यम से यमराज बने कलाकारों ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अहमियत क़ो बताते हुए लोगों से कहा कि सड़क पर सुरक्षित चलें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। दुपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले दोनों लोग हेलमेट का इस्तेमाल करें। हेलमेट केवल चालान या पुलिस से बचने का कोई वास्तु नहीं, बल्कि स्वयं बचाने के लिए एक मजबूत आवरण है, इसलिए अपनी जिंदगी और अपने परिवार कि खुशहाली क़ो सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट लगाना अति आवश्यक जरूरी है।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के नियमो के प्रति जागरूक किया गया। यमराज के अनूठे अंदाज में दिए गए इस संदेश को देखने और उनके वक्तब्य क़ो सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी रही। यातायात विभाग कि पुलिस द्वारा चलाये गए इस जागरूकता पहल की लोगों ने सराहना की है। उक्त अवसर पर यातायात विभाग के हेड कांस्टेबल सत्यानन्द तिवारी सहित कई आरक्षी, गॉर्ड आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read