HomeTrendingमण्डलायुक्त ने स्व-गणना करके अभियान का किया शुभारम्भ, आमजन से की सहभागिता...

मण्डलायुक्त ने स्व-गणना करके अभियान का किया शुभारम्भ, आमजन से की सहभागिता की अपील

  • मण्डलायुक्त ने स्व-गणना करके अभियान का किया शुभारम्भ, आमजन से की सहभागिता की अपील

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनगणना–2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर तक संचालित स्व-गणना अभियान का शुभारंभ मंडलायुक्त विवेक द्वारा स्वयं अपनी स्व-गणना कर किया गया। उन्होंने आमजन से अपील कियाि क वे अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी राजीव शुक्ल ने मंडलायुक्त का स्वागत किया। साथ ही जनगणना जागरूकता के उद्देश्य से मंडलायुक्त ने अपने वाहन पर जनगणना का स्टीकर भी लगाया। स्व-गणना की प्रक्रिया के अंतर्गत निवासी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इसके पश्चात 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद के समस्त मास्टर ट्रेनर एवं जिला जनगणना कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read