HomeJaunpurJaunpur News: नवागत जिलाधिकारी ने पत्रकारों संग की परिचयात्मक बैठक

Jaunpur News: नवागत जिलाधिकारी ने पत्रकारों संग की परिचयात्मक बैठक

  • नवागत जिलाधिकारी ने पत्रकारों संग की परिचयात्मक बैठक

  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की दी विस्तृत जानकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं के साथ परिचयात्मक बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करते हुए जनपद के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा प्रशासन की प्राथमिकताओं पर संवाद किया। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद प्रयागराज के निवासी हैं तथा विभिन्न जनपदों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ है। जनपद में पहली बार जिलाधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि जौनपुर की गौरवशाली पहचान को संरक्षित रखते हुए विकास की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा। परिचयात्मक बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17.11.2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर कर दिया गया है।
आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या की संख्या-3259629 है जिसमें पुरूष-1750856 मतदाता, 1508651 महिला एवं 122 तृतीय लिंग हैं। वर्तमान में जनपद का जेण्डर रेशियो-862 एवं ईपी रेशियो-61.33 प्रतिशत है। पुनरीक्षण के दौरान दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17.11.2026 से 16.12.2026 तक नियत है तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को निर्धारित है। आयोग द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 21.11.2026, 22.11.2026, 28.11.2026 एवं 29.11.2026 को विशेष अभियान की तिथियां नियत की गयी है। जनपद में कुल मतदेय स्थलों की संख्या-4080 एवं मतदान केन्द्र की संख्या-2156 है। ऐसे पात्र युवा/महिला मतदाता जिनकी आयु 01.01.2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है/रहे हैं वह उक्त अवधि में ऑनलाइन ECINET App एवं https://voters.eci.gov.in दोनों माध्यम से कर सकते हैं अथवा बी0एल0ओ0 के पास भी पास भी जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची में परिलक्षित मृतक, डबल एवं शिफ्टेड मतदाताओं का नाम मतदाता सूची हटाने हेतु फार्म-7, मतदाता सूची की किसी भी प्रविष्टि में कोई संशोधन हो तो फार्म-8 ऑनलाइन/ऑफलाइन बी0एल0ओ0 के पास जमा कर सकते है। पुनरीक्षण के दौरान अधिक से अधिक युवा/महिला मतदाताओं का निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने में सहयोग की अपेक्षा की गयी।
प्रेस प्रतिनिधियों, इलेक्ट्रानिक मीडिया से सहयोग अपील की गयी कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि अधिक से अधिक युवा/महिला एवं छूटे हुए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सके जिससे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने में अपनी सहभागिता, सहयोग एवं जनसामान्य को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार करायें जिससे मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

 

 

 

 

Must Read