HomeTrendingमतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन का मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने बूथों का किया...

मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन का मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

  • मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन का मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
मिर्ज़ापुर। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी मतदान बूथों पर मतदाता सूची आलेख्य का प्रकाशन किया। मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन का मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश एवं जिलाधिकारी पवन गंगवार एवं सभी उपजिलाधिकारी तथा सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बूथों पर भ्रमण कर निरीक्षण किया।
मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने नगर के सेंट मैरी स्कूल के बूथ संख्या- 426, 427, 428 व 429 का भ्रमण करके निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने मौके पर उपस्थित बी0एल0ओ0 एवं बी0एल0ए0 तथा मौके पर उपस्थित मतदाताओं/नागरिकों की इसी क्रम में जिलाधिकारी ने पवन गंगवार ने विकास सिटी अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम पहाड़ी पर स्थित बूथ संख्या- 421, 422, 423 एवं प्राथमिक विद्यालय जसोवर के बूथ संख्या-424, 425, 426 तथा जुबली इण्टर कालेज मीरजापुर पर स्थित बूथ संख्या- 388, 390, 391 एवं 393 पर भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा उपस्थित मतदाताओं/नागरिकों से वार्ता कर आलेख्य प्रकाशन व मतदाता सूची में नाम शामिल होने के सम्बंध में वार्ता किया। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित उपजिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, चुनार अनेग सिंह, मड़िहान संतोष ओझा, लालगंज अजीत कुमार, सभी खण्ड विकास अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में बूथों पर भ्रमण करके निरीक्षण किया।

 

 

 

 

Must Read