नवागत जिलाधिकारी ने चौकियां धाम में टेका मत्था, की सुख-समृद्धि की कामना
तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व मंगलवार सुबह 7 बजे पूर्वांचल की आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां धाम पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने मां शीतला को फल, फूल व लाल चुनरी अर्पित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। जिलाधिकारी नें जिले की सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना किया। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों व मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने नवागत जिलाधिकारी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। पुजारियों ने उन्हें मां शीतला का चुनरी व प्रसाद भेंट किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें नगर विकास विभाग में विशेष सचिव रहे उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं यहां के जिलाधिकारी रहे सैमुएल पॉल एन को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) सहकारी समितियां बनाया गया है। मंदिर में दर्शन के दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।











