जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट एवं तोड़—फोड़, परिवार के आधा दर्जन सदस्य घायल
तेजस टूडे सं.
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 16 नवंबर की शाम करीब 7 बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर कुछ लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।
मोटरसाइकिल समेत सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। समदाहा गांव निवासी घायल रमेश बिन्द के अनुसार हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से परिवार के लोगों की पिटाई की। इस दौरान उसकी पत्नी, मां, बहू सहित अन्य परिजनों को चोटें आईं। हमले में परिवार के राम अचल, चांदतारा, राहुल, आरती, रामराज समेत आधा दर्जन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान घर में रखे सामान और वाहनों को भी निशाना बनाया गया।
तहरीर में मोटरसाइकिलों, दो एलसीडी टीवी एक ट्रैक्टर दो चार मशीन घर में रखे प्लास्टिक की कुर्सियां विद्युत मोटर ढलिया मशीन और घर का सारा सामान सहित अन्य सामान का उल्लेख करते हुए नुकसान और सामान ले जाने की शिकायत की गई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग किया है।












