HomeJaunpurबांदा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये पंकज अग्रवाल

बांदा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये पंकज अग्रवाल

बांदा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये पंकज अग्रवाल

रूपा गोयल
बांदा। बांदा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड बांदा के अध्यक्ष पद पर चित्रकूट के पंकज अग्रवाल सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्विरोध चुन लिया गया है। शुक्रवार को बांदा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के प्रस्तावित चुनाव में अध्यक्ष पद सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों का निर्वाचन निर्विरोध रूप से संपन्न होने पर भाजपा पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए निर्वाचित सभी प्रतिनिधियों को माला पहनाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। अध्यक्ष पद में पार्टी द्वारा चयनित पंकज अग्रवाल के एक मात्र आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर उन्हें निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किया गया। इसी तरह अन्य प्रतिनिधियों पर भी एक एक आवेदन होने के कारण सभी प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित किये गये।

इनमें पीसीएफ लखनऊ के लिए चंद्रप्रकाश खरे, यूपीसीबी के लिए दुर्गेश कुमार तथा अशोक जाटव, तिलहन विकास संघ लखनऊ के लिए दिनेश पटेल, वित्तीय निगम कानपुर के लिए ओम प्रकाश कुशवाहा, सीसीयू के लिए अजय प्रताप सिंह, वेयर हाउस लखनऊ के लिए राजेश सिंह तथा डीसीबी बांदा के लिए मधुरेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध से प्रतिनिधि चुने गए।

इस अवसर पर भाजपा की तरफ से चुनाव प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा का कमलावती सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा तथा रमेश चंद्र द्विवेदी, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, निवर्तमान चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक बद्री प्रसाद त्रिपाठी राशि परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष चित्रकूट हरिओम करवरिया, सुरेश अनुरागी, पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक सुशील द्विवेदी , लवकुश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read