गांव देख रहा सड़क की राह, रिश्ते की चाह में ढल रही युवाओं की उम्र
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के माधौगज क्षेत्र में ऐसे कई गांव है जहां पर सड़क तो हैं लेकिन भारी बारिश होने की वजह से बड़े बड़े गड्ढे हो जाते हैं जहां निकलना मुश्किल हो जाता है सड़क न होने से बच्चों को स्कूल जाने के लिए कीचड़ पार करके जाना पड़ता है।
बारिश के मौसम में तो बच्चे सड़क न होने से स्कूल ही नही जा पाते है। युवाओं के लिए अगर कोई रिश्ते के लिए आता है तो वह सड़क की दुर्दशा देखकर वापस चला जाता है। अगर कोई बीमार भी पड़ जाए तो एंबुलेंस तक नहीं जा सकती कई गांव की ऐसी समस्या है, फिर भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताते चलें कि ऐसा ही एक मामला माधौगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेरुखापुर का है जहां जनता ने जनप्रतिनिधियों और सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव से कुछ ही दूरी पर इंदलापुर है जहां रोड पक्का डामरीकरण है। इंदलापुर से मेरुखापुर की दूरी मात्र एक किमी होगी जहां से पैदल चलकर भी निकलना मुश्किल है। यदि कोई गांव में बीमार पड़ जाए तो एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकती जबकि नेकवापुर इंदलापुर होते हुए नई बस्ती माधोगंज तक रोड डामरीकृत है। केवल एक किमी सम्पर्क मार्ग की डामरीकरण की आवश्यकता है। गांव निवासी रामाशरे, मूलचंद्र, रमेश, रामजीवन बीडीसी, विशंभर दयाल आदि ने सम्पर्क मार्ग बनवाने की उच्चाधिकारी से मांग किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











