HomeVaranasiवाराणसी से जम्मू के लिये शुरू करें सीधी विमान सेवा: प्रिया

वाराणसी से जम्मू के लिये शुरू करें सीधी विमान सेवा: प्रिया

वाराणसी से जम्मू के लिये शुरू करें सीधी विमान सेवा: प्रिया

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/विनय सिंह
बाबतपुर, वाराणसी। सोमवार को मछलीशहर की सांसद और हवाईअड्डा सलाहकार समिति की अध्यक्ष प्रिया सरोज ने इंडिगो के निदेशक (आपरेशन) सुरिंदर पाल सिंह नरली को पत्रक देकर वाराणसी से जम्मू के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि काशी से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु जम्मू जाते हैं। वहाँ के लिए सीधी फ्लाइट न होने के कारण लोग ट्रेन या कनेक्टिंग फ्लाइट से जाते हैं जिसमें लोगों का समय और पैसा अधिक खर्च होता है। इसके अलावा कश्मीर घूमने के लिए सैलानी भी जाते हैं। बता दें कि वाराणसी से जम्मू के बीच इंडिगो की सीधी फ्लाइट एक वर्ष पूर्व संचालित होती थी लेकिन किन्हीं कारणों से उक्त फ्लाइट को बंद कर दिया गया जिससे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को काफ़ी परेशानी होती है। सोमवार को दिल्ली से वाराणसी पहुँचे इंडिगो के निदेशक (आपरेशन) सुरिंदर पाल सिंह वाराणसी एयरपोर्ट पहुँचे और सांसद प्रिया सरोज संग बैठक कर विमानों के संचालन में आ रही दिक़्क़तों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट पर आईएलएस कैटेगरी 3 की न होने के कारण ठंड के मौसम में कम दृश्यता के कारण विमान को लैंडिंग और टेक ऑफ़ में दिक्कत होती है। जिस कारण विमान को डायवर्ट या निरस्त करना पड़ता है जिससे विमान यात्रियों को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है। साथ ही विमान को डायवर्ट या निरस्त करने पर विमानन कंपनियों को भारी नुक़सान उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस विमान को लैंड करने के लिए कम से कम 900 मीटर की दृश्यता की आवश्यकता होती है। यदि रनवे के बाहर किसानो की निजी ज़मीन में एप्रोच लाइट लग जाए तो 600 मीटर दृश्यता में भी विमान लैंड हो सकता है। इसके अलावा एयरपोर्ट विस्तारीकरण में तेजी लाने के लिए मंत्रालय से एप्रोच करने का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक ने एयरपोर्ट के सीएसआर फंड से बसनी में बने हॉस्पिटल को संचालित कराने का अनुरोध किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read