Homeसन्त कबीर नगरबारिश से अगेती धान की फसलें गिरीं, किसान परेशान

बारिश से अगेती धान की फसलें गिरीं, किसान परेशान

बारिश से अगेती धान की फसलें गिरीं, किसान परेशान

किसान फसल में लगी पूजी को लेकर परेशान
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से अगेती धान की फसलों को काफी नुकसान हुआ। फसलों के गिरने से उनके सड़ने की आशंका किसानों को सताने लगी है। कहा गया है कि वर्षा जब कृषि सुखानी, यही हाल इस वर्ष किसानों के लिए हुआ जो किसान अगेती धान की फसल लगाए थे और बारिश कम हुई तो सोचे कि अब हम लोगों के धान की अच्छी पैदावार हो जाएगी लेकिन विडंबना इस बात की है कि जो किसान देर प्रजाति के धान की फसल लगाए थे। वह अभी तक पंपिंग सेट से पानी चलाकर फसल बचाए रखें लेकिन उनके विकास में वह स्थिति नहीं आई जो बारिश होने के बाद होती है। विकास कम हुआ और पैदावार भी कम होने की संभावना है तो अब दोनों तरफ से किसान मारा जा रहा है जो आगे की धान की फसल लगाए वह अलग परेशान है जो देर प्रजाति के धान की फसल लगाया, वह अलग परेशान है। धान की फसल को अच्छा पानी चाहिए। बारिश तो हुई लेकिन समय बीतने के बाद। वही धनघटा क्षेत्र के सिरसी, घोरांग और गांवों में सैकड़ों एकड़ धान की फसल गिर जाने से किसान चिंतित है। किसान राम प्रसाद यादव, प्रमोद यादव, दयानन्द यादव, धनन्जय सिंह, शिवाजी सिंह, बालेंद्र राय, विभूति राय, दिवाकर सिंह आदि से बात करने पर कहा कि धान बेचकर घर और गेहूं की बुवाई की पूजी होती है जो बारिश से डूबने के कगार पर है, क्योंकि खेत में फसल डूबी है जिसे काटने की दिक्कत हो रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read