HomeTrendingबाबा शहीद मर्द व मुजीबुल्ला शाह का मनाया गया उर्स

बाबा शहीद मर्द व मुजीबुल्ला शाह का मनाया गया उर्स

  • बाबा शहीद मर्द व मुजीबुल्ला शाह का मनाया गया उर्स

तेजस टूडे ब्यूरो
करनैलगंज, गोंडा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के ग्राम सकरौरा के मजरा जानकी पुरवा स्थित बाबा शहीद मर्द फखरुद्दीन शाह र0अ0 का सालाना उर्स हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अब्दुल हफीज सिद्दीकी व मोहम्मद जमील सिद्दीकी की अगुवाई में सम्पन्न हुआ जहां रविवार की रात्रि नातिया प्रोग्राम व सोमवार की रात्रि गोंडा के कव्वाल रफीक वारसी ने सूफियाना कव्वाली सुनाकर लोगों का खूब मन मोहा। कार्यक्रम का समापन दुनिया मे अमन चैन के लिये दुआ के बाद हुआ। इस मौके पर इसरारुल हक़ शाह लल्लू मियाँ, मेराजुल हक शाह गुड्डू मियां, साद मियाँ, ग्राम प्रधान पराग दत्त गुप्ता, अब्दुल मजीद, हाजी जुबेर रूमी, अब्दुल्ला सलमानी, मुमताज अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
वहीं जनपद के इलाही बख्श पुरवा थाना खरगूपुर स्थित मुजीबुल्ला शाह र0अ0 का भी सालाना उर्स हर साल की तरह इस साल भी सज्जादा नशीन शमशाद आलम बक़ाई की देख रेख में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बाबा शहीद मर्द र0अ0 करनैलगंज के सज्जादगान अनवारुल हक़ शाह पप्पू मियाँ, लल्लू मियाँ, गुड्डू मियाँ, शानू मियाँ व गुलजार मियाँ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। खैराबाद के क़व्वाल शबीह अहमद व उन्नाव के मुईन ताज ने पूरी रात्रि सूफियाना कलाम सुनाकर लोगों का खूब मन मोहा।
इस अवसर पर हाजी लईक प्रधान, कलीम नेता, मोलवी समसुद्दीन, उस्मान सेठ मुम्बई, गुलाम जीलानी, मोहम्मद इदरीस, मोहर्रम अली, अनवार अहमद, मोहम्मद हलीम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read