हौसलाबुलन्द चोरों ने स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र को बनाया निशाना
अश्विनी सिंह चौहान
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र राजातालाब थाना अंतर्गत हौसला बुलन्द चोरो ने बुद्धवार की बीती रात अलाव अलग दो जगहों पर कुंडी काट कर किया चोरी जक्खिनी पुलिस चौकी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिहोरवा (द.) और राजातालाब पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा कृष्णदत्तपुर के प्राथमिक विद्यालय मुंगवार के आंगनवाड़ी भवन का कुंडी तोड़ कर स मिली जानकारी के अनुसार सिहोरवा (द.) प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने तीन कमरे का कुंडी काट कर स्टोर रूम में रखे चावल गेहू की बोरियो को लेजाने का प्रयास किया

परंतु विद्यालय की उचित बाउंड्री उची होने और चावल की बोरी भारी होने के कारण नही ले जा पाए प्रधानाध्यापक जय कुमार और ग्राम प्रधान शिवसागर प्रजापति ने 112 नंबर पुलिस को चोरी होने की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की जांच पड़ता की विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय कुमार ने पुलिस को चोरी की तहरीर दिया स और वही दूसरी तरफ कृष्णदत्तपुर मुगवार में वेदान्ता समूह द्वारा गोद लिए गए आगनवाड़ी केंद्र के दरवाजे का कुंडी काट कर हौसला बुलंद चोर 48 इंच की एलसीडी टीबी उठा ले गए स चोरी की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश यादव मौके पर पहुँच कर इसकी सूचना राजातालाब पुलिस को दिया चोरी की जानकारी मिलने पर आगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा और वेदान्ता समूह की सुपरवाइजर संगीत भी मौके पर पहंुची।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















