HomeGorakhpurजादूगर के हलक से आंत तक अटक गई 20 धारदार ब्लेड की...

जादूगर के हलक से आंत तक अटक गई 20 धारदार ब्लेड की माला, डाक्टरों ने बचाई जान

जादूगर के हलक से आंत तक अटक गई 20 धारदार ब्लेड की माला, डाक्टरों ने बचाई जान

अजय जयसवाल
गोरखपुर। खतरनाक करतब से दूसरों का मनोरंजन करने के दौरान एक जादूगर की जान पर बन आई। धारदार ब्लेड की माला जादूगर के हलक से आंत तक अटक गई। इस माला में 20 धारदार ब्लेड एक दूसरे से धागे के जरिए जुड़े थे। आंतों में ब्लेड की माला लिए जादूगर कई दिनों तक भटकता रहा।

इस दौरान सिर्फ तरल पदार्थ का सेवन करता रहा। डाक्टरों ने यह ब्लेड की माला निकालकर जादूगर की जान बचा ली है। 22 वर्षीय जादूगर सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थानाक्षेत्र का रहने वाला है। वह हाथ की सफाई से करतब दिखाता है। उसने डाक्टर को बताया कि आठ दिन पहले करतब दिखा रहा था। इस दौरान ब्लेड की माला मुंह से बाहर निकालनी थी। धारदार ब्लेड को धागे से बांधकर मुंह में दबा लिया था। धागे का एक सिरा दांत में फंसाया जबकि दूसरे सिरे को हाथ पकड़कर ब्लेड खींचनी थी।

करतब दिखाने के दौरान ब्लेड का बंडल गले के रास्ते पहले गर्दन और बाद में आंत तक चला गया। इससे निगलने में दिक्कत हो रही थी। पेट में दर्द होने लगा। पेट में दर्द की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी। बीते 24 अप्रैल को वह सिटी हास्पिटल के डा. विवेक मिश्रा के पास पहुंचा। उन्होंने पैथोलाजी व रेडियोलाजी जांच कराई। इसके बाद इंडोस्कोप के जरिये आपरेशन करने का फैसला किया। इस आपरेशन में कोई टांका या चीरा नहीं लगा। माइक्रोकैमरे व क्लच की मदद से ब्लेड की माला को डाक्टर ने निकाल दिया। हालांकि ब्लेड की नुकीली धार से अंतड़ियां कई जगह जख्मी हो गई हैं। उसका उपचार चल रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read