Homeहरदोईश्रीकृष्ण रासलीला के दस दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

श्रीकृष्ण रासलीला के दस दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

श्रीकृष्ण रासलीला के दस दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का किया गया मंचन
धर्म सिंह कुशवाहा
मल्लावां, हरदोई। विकासखण्ड के ग्राम गंज जलालाबाद में 20 जनवरी की शाम को कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मेवालाल दिवाकर ने समाजसेवी नरेश दीक्षित ने पूजन कर कृष्ण लीला का शुभारंभ करवाया। समाजसेवी नरेश दीक्षित ने आदर्श बालकृष्ण रासलीला मंडल के निदेशक स्वामी हरिओम शरण जी महाराज को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अध्यात्मिक कार्यक्रमों से हमारी आने वाली नई पीढ़ी को अपने धर्म के प्रति जागरूक करेगा और साथ ही साथ पुरातन संस्कृति से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।

श्री कृष्ण लीला के प्रथम दिवस वृन्दावन धाम के ख्यातिलब्ध आदर्श बालकृष्ण रासलीला मंडल के कलाकारों द्वारा वासुदेव व कंस संवाद, महर्षि नारद द्वारा कंस को भ्रमित कर आठवां पुत्र भी पहला हो सकता है, बता कर भ्रमित कर देना, कंस द्वारा देवकी के प्रथम पुत्र को नारद द्वारा बताई गई गणना के मुताबिक देवकी के प्रथम पुत्र से लेकर सातों पुत्रों को मौत के घाट उतार देना, तत्पश्चात देवकी के आठवें पुत्र के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होना आदि लीलाओं का मंचन किया गया। ज्ञातव्य हो कि इससे पहले नवंबर के महीने में रामलीला का भी मंचन हुआ था। जिसका भी उद्घाटन समाजसेवी नरेश दीक्षित ने फीता काट कर किया था। यह सब ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित के परिश्रम का परिणाम है जिन्होंने अपने पिता के ही पदचिन्हों पर चलकर गांव के विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों पर भी बल दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read