Homeहरदोईग्रामीणों ने सीएम व डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लगाई न्याय की...

ग्रामीणों ने सीएम व डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार

ग्रामीणों ने सीएम व डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार

ब्रह्मदेव के स्थान पर गौशाला निर्माण होने से ग्रामीणों में आक्रोश
धर्म सिंह कुशवाहा
बेनीगंज, हरदोई। तहसील संडीला व कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के मजरे शेखवापुर के पीड़ित सहित दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री व जिला अधिकारी हरदोई को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निवासी शेखवापुर के पीड़ित छत्रपाल पुत्र छोटेलाल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सभा में मौजूदा प्रधान द्वारा कम भूमि पर गोशाला का निर्माण के लिए ग्राम सभा सिकंदरपुर के गांव शेखवापुर में जगह चयनित की गई थी। उस पर गौशाला की भूमि कम होने से दूसरी जगह गौशाला बनवाए जाने के लिए जगह चिन्हित की जाने की बात कही।

ग्राम शेखवापुर में जिस स्थान पर गौशाला बन रहा हैवहां पर ब्रह्म देव का स्थान है तथा हर वर्ष मेला लगता है, जहां पर गोशाला बनना उचित नहीं होने का आरोप लगाया है। परंतु ग्राम प्रधान द्वारा जबरिया गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसलिए ब्रह्म देव स्थान से हटकर किसी अन्य स्थान पर गौशाला बनवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह आस्था का विषय है।

यद्यपि उक्त मामले का समयानुसार निस्तारण नहीं किया गया तो आस्था पर ठेंस लगेगी। पीड़ित छत्रपाल पुत्र छोटेलाल, दीपक कुमार पुत्र मनोहर लाल, खुशीराम पुत्र गिरिजा शंकर, इंद्रपाल पुत्र गयादीन, सुभाष पुत्र विश्राम, जागेंद्र पुत्र जयपाल, उर्मिला देवी पत्नी मनोहर लाल, राजरानी पत्नी जयपाल, गुड्डी पत्नी विश्राम सहित दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read