Homeहरदोईडीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

प्रदीप कुमार
हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, प्रोबेशन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी एवं प्रोबेशन अधिकारी को खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वय करते हुए प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्राप्त आवेदनों की उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read