रमाकांत एकेडमी अशोकपुर के चेयरमैन शेषमणि पांडेय ने अश्मिता की सफलता का पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अस्मिता की सफलता का राज उनकी कड़ी मेहनत, लगन और हमारे विद्यालय में विद्यालय शिक्षण टीम द्वारा बनाए गए ठोस शैक्षणिक आधार का प्रतिबिंब है। अस्मिता और उनके परिवार को बधाई देते हुए रमाकांत एकेडमी के चेयरमैन शेषमणि पांडेय ने उनको लड्डू खिलाकर बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।





