HomeTrendingअग्रसेन जयन्ती पर महिलाओं-बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

अग्रसेन जयन्ती पर महिलाओं-बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

  • अग्रसेन जयन्ती पर महिलाओं-बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

  • रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। महाराजा अग्रसेन सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से शनिवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम किये गये। इसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दीया मेकिंग, चॉकलेट हैंपर, मनी हैंपर, ड्राइंग, ‘एक ईंट-एक सिक्का’, अग्रसेन की सुंदर नगरी, कौन बनेगा ज्ञानवीर, मैरिड कपल और अंताक्षरी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में नाश्ते और भोजन की व्यवस्था भी की गई। संस्थान की ओर से बताया गया कि 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा टाउनहाल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अग्रवाल धर्मशाला में समाप्त होगी।
वहीं 12 अक्टूबर को श्रीराम पैलेस में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन में पुनीत गोयल, उमेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, शरद अग्रवाल, सौरभ मित्तल, आदित्य अग्रवाल, विशाल चौधरी, मनोज गर्ग, गौरव अग्रवाल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। महिला मंडल की शिल्पी अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, रानी अग्रवाल, निशा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, आरती अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल और स्तुति अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता किया।

 

 

 

 

 

Must Read