HomeTrendingचार्ज लेते ही एसपी ने उरई कोतवाली का किया निरीक्षण

चार्ज लेते ही एसपी ने उरई कोतवाली का किया निरीक्षण

  • चार्ज लेते ही एसपी ने उरई कोतवाली का किया निरीक्षण

  • मिशन शक्ति केन्द्र, महिला-साइबर हेल्प डेस्क और हवालात का लिया जायजा

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। नवागांतुक पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने कोतवाली उरई का आकस्मिक निरीक्षण करके पुलिस की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाने का निरीक्षण किया। एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और कार्यों को जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी राजीव शर्मा, कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह, एसएसआई विकेश बाबू सहित सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read