HomeTrendingपितृ पक्ष में रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में भारी उछाल

पितृ पक्ष में रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में भारी उछाल

  • पितृ पक्ष में रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में भारी उछाल

  • रोजाना पहुंच रहे करीब एक लाख श्रद्धालु, चढ़ावा चोरी की घटना के बाद दान में भी आयी तेजी

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
रामनगरी, अयोध्या। पितृ पक्ष के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले महीने 60-70 हजार की तुलना में अब प्रतिदिन करीब एक लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार बीते 2 से 4 अक्टूबर के बीच ही तीन लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए हैं जिनमें मलयेशिया और कनाडा सहित अन्य देशों के करीब 70 विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, दक्षिण भारत सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में जत्थे पहुंच रहे हैं जिससे रामपथ पर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में गाए जा रहे भजनों के कारण पूरी तरह से उत्सवी माहौल बना हुआ है। आगामी शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपोत्सव तक इस भीड़ में और भी अधिक वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।
श्रद्धालुओं की इस भारी आमद के साथ ही मंदिर के दान और चढ़ावे में भी उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई है। हाल ही में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद दान की राशि घटकर 4-5 लाख रुपये प्रतिदिन रह गई थी और बड़े नोटों का आना लगभग बंद हो गया था। हालांकि अब स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। 20 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच रामलला को विभिन्न माध्यमों से करीब 1.20 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ है और वर्तमान में औसतन 20 लाख रुपये से अधिक का दैनिक चढ़ावा आ रहा है।

 

 

 

 

 

Must Read