पुलिस अधीक्षक ने रानीपुर थाने में नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष का किया उद्घाटन
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने थाना रानीपुर परिसर में स्मृति पट्टिका का अनावरण करके नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष का उद्घाटन किया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष का विस्तृत निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं संसाधनों का जायजा लिया। सम्मेलन कक्ष के स्थापित होने से पुलिस विभाग की आंतरिक बैठकों, अपराध समीक्षा गोष्ठियों, पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, जनशिकायतों/जनसुनवाई की समीक्षा तथा विभागीय समन्वय हेतु अधिक सुविधा एवं सुगमता होगी। साथ ही प्रशासनिक एवं पर्यवेक्षणीय कार्यों को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के चौकीदारों को कम्बल वितरित करते हुये उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर जामकर, थानाध्यक्ष रानीपुर हरेन्द्र नाथ राय सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।











