पुलिस अधीक्षक एवं यातायात पुलिस ने बांटे हेलमेट
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी एवं यातायात पुलिस ने रोटरी क्लब सामाजिक संगठन के सहयोग से डॉ. वर्मा कोठी चिकित्सा केंद्र व क्लीनिक के कर्मियों तथा राहगीरों को हेलमेट वितरित किये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने, गति सीमा के भीतर वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने सभी को स्वयं सुरक्षित रहने और अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।











