HomeTrendingएसपी ने थाना दिवस पर कोतवाली में की जनसुनवाई

एसपी ने थाना दिवस पर कोतवाली में की जनसुनवाई

  • एसपी ने थाना दिवस पर कोतवाली में की जनसुनवाई

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी द्वारा थाना समाधान दिवस पर कोतवाली नगर में फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनी गईं। प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के त्वरित, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना दिवस के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली नगर के जीडी कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, हवालात एवं मिशन शक्ति केन्द्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान जीडी कार्यालय एवं सीसीटीएनएस कार्यालय में अभिलेखों के अद्यावधिक रख-रखाव, ऑनलाइन प्रविष्टियों की स्थिति तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। मालखाना निरीक्षण के क्रम में शस्त्रों, कारतूसों व अन्य मालों के सुरक्षित, व्यवस्थित रखरखाव तथा मालखाना रजिस्टर के अद्यतन होने की जांच की गई। मिशन शक्ति केन्द्र के निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात कर महिला फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।

 

 

 

 

Must Read