HomeTrendingफीनिक्स पलासियो में सेलिब्रिटी डीजे उदिता गोस्वामी की प्रस्तुति पर थिरका लखनऊ

फीनिक्स पलासियो में सेलिब्रिटी डीजे उदिता गोस्वामी की प्रस्तुति पर थिरका लखनऊ

  • फीनिक्स पलासियो में सेलिब्रिटी डीजे उदिता गोस्वामी की प्रस्तुति पर थिरका लखनऊ

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। फीनिक्स पलासियो में शुक्रवार को आयोजित विशेष शॉपिंग नाइट में सेलिब्रिटी डीजे उदिता गोस्वामी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान संगीत और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। पॉपुलर म्यूज़िक और शानदार बीट्स पर दर्शक झूमते नजर आए। इस खास शाम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और संगीत का आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में उदिता गोस्वामी ने अपने खास अंदाज और एनर्जी से दर्शकों को बांधे रखा। उनके शो ने शाम को यादगार बना दिया। म्यूज़िक, जोश और दर्शकों की भागीदारी ने पूरे आयोजन को एक खास अनुभव में बदल दिया। इस अवसर पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर, नॉर्थ संजीव सरीन ने कहा, “फीनिक्स पलासियो में हमारा प्रयास हमेशा ग्राहकों को खरीदारी के साथ मनोरंजन और यादगार अनुभव देने का रहा है। उदिता गोस्वामी की प्रस्तुति ने इस शाम को बेहद खास बनाया। हमें खुशी है कि शहर के लोगों ने उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। हम आगे भी फीनिक्स पलासियो में ऐसे आयोजन करते रहेंगे जो लोगों को एक साथ आने और मनोरंजन का आनंद लेने का अवसर दें।”

 

 

 

 

Must Read