HomeTrendingसदर एवं खान निरीक्षक ने खदानों का किया निरीक्षण

सदर एवं खान निरीक्षक ने खदानों का किया निरीक्षण

  • सदर एवं खान निरीक्षक ने खदानों का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। जनपद के ग्राम सहुरापुर दरिया में अवैध खनन किए जाने संबंधी सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रसारित खबरों का जिलाधिकारी अशोक कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी सदर श्री अभिषेक कुमार एवं खान निरीक्षक उमाकांत द्वारा राजस्व एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम के साथ ग्राम सहुरापुर दरिया स्थित खण्ड संख्या-18/1 का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान पाया गया कि पट्टाधारक द्वारा स्वीकृत पट्टा क्षेत्र के अंदर ही खनन कार्य किया जा रहा है। खनन क्षेत्र की सभी सीमाएं स्पष्ट रूप से निर्धारित एवं चिह्नित पाई गईं। मौके पर खनन क्षेत्र का साइनबोर्ड भी लगा हुआ मिला। इसके अतिरिक्त खनन क्षेत्र में पीटीजेड कैमरा चालू हालत में पाया गया तथा वे-ब्रिज पर सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित एवं संचालित मिला। स्थलीय निरीक्षण के दौरान नदी की जलधारा में किसी प्रकार का खनन कार्य होता हुआ नहीं पाया गया।
जांच टीम द्वारा मौके पर उपस्थित पट्टाधारक के प्रतिनिधि को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि स्वीकृत पट्टा क्षेत्र के बाहर अथवा निर्धारित नियमों के विपरीत किसी भी दशा में खनन कार्य न किया जाए। अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रसारित खबरों के संबंध में की गई स्थलीय जांच में नदी की जलधारा में अवैध खनन की पुष्टि नहीं हुई है। जनपद प्रशासन अवैध खनन के प्रति पूरी तरह गंभीर है तथा खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

 

 

Must Read