HomeTrendingमानव संसाधन नीति समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया...

मानव संसाधन नीति समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

  • मानव संसाधन नीति समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

  • शास्त्री घाट पर प्रदर्शन करके सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

  • मानदेय में समान वृद्धि एवं सामाजिक सुरक्षा की उठायी मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। लंबित मानव संसाधन नीति समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों और अन्य विभागीय कर्मचारियों ने शनिवार को शास्त्री घाट पर एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए धरने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और शासन से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग किया।
धरने में वीबी जीरामजी कर्मचारी संघ वाराणसी के जिलाध्यक्ष एवं वाराणसी मंडल के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संघ के अध्यक्ष दिलीप दूबे, एपीओ धर्मेंद्र सिंह, अरुण मौर्य, रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, जिला महामंत्री अमित शुक्ला, तकनीकी सहायक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश भारती तथा कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के मुकेश विश्वकर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा राकेश वर्मा, सुरेश कुमार, कमलेश पटेल, राजकुमार, विवेक जायसवाल सहित आठों ब्लॉकों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक एवं अन्य कर्मचारी धरने में शामिल हुए। इनमें देवेंद्र सिंह, अमृता सिंह, टोनी, सतेंद्र पाठक, मुकेश दूबे, विनोद, अरविंद, अजय और मोहन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ये हैं 5 प्रमुख मांगें
ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने विगत 16 वर्षों से लंबित मानव संसाधन नीति का शीघ्र निर्धारण करने, सभी संवर्गों के कर्मचारियों के मानदेय में समान एवं सम्मानजनक वृद्धि करने तथा उनके भविष्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग किया। साथ ही विभाग की ओर से भेजे गए विसंगतिपूर्ण मानदेय वृद्धि प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उच्चस्तरीय वार्ता कर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं जिससे विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों में असंतोष है। शासन और विभाग को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर सम्मानजनक समाधान की दिशा में जल्द कदम उठाना चाहिये।

 

 

 

 

Must Read