विद्यार्थियों ने कई गांवों का किया भ्रमण
तेजस टूडे ब्यूरो
खैराबाद, सीतापुर। आरजेजे एजुकेशन प्वाइंट बीरमपुर के विद्यार्थियों ने एग्री-रूरल एंड ग्राम टूरिजम के तहत किया कई गाँवों का भ्रमण जिसके अंतर्गत छात्रो ने सरैयासानी, उरदौली, रामकोट, ठाकुरगंज (नैमिषारण्य), करौना व बीहट बीरम गाँवों का किया भ्रमण। जिला समन्वयक पर्यटन विभाग श्रेयांश मिश्रा व शैलेन्द्र दीक्षित ग्राम समन्वयक बीरमपुर ने पूरी यात्रा मे छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। श्री दीक्षित ने बच्चों को पर्यटन व प्रत्येक स्थान के महत्व व इतिहास की जानकारी प्रदान किया। साथ ही मार्ग में बने होम स्टो पर बच्चों का स्वागत व सम्मान भी किया गया। जिला समन्वयक श्रेयांश मिश्रा ने बच्चो को इस यात्रा के उददेश्य की जानकारी देते हुये बच्चों से उनके विचार पूछे। सभी ने इस पर्यटन कार्यक्रम के अंतर्गत काफी आन्नद का अनुभव किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से व्यवस्थापक रूपेश प्रिंस, शिक्षक रामकिशोर शुक्ला भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।













