श्रीराम जानकी आरती से भव्य दशहरा मेला का हुआ शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
मिर्ज़ापुर। बरियाघाट श्री रामलीला कमेटी की अध्यक्ष रीतू केसरी द्वारा रामटेक पर श्रीराम जानकी लक्ष्मण एवं हनुमान की पूजन आरती के साथ पूर्वांचल प्रसिद्ध दशहरा मेला का शुभारम्भ किया। उक्त आरती महामंत्री संतोष ऊमर कोषाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने किया। उक्त मेले में नारी शक्ति के रूप प्रथम बार महिला अध्यक्ष रीतू केसरी को चयन किया गया जिसमें मातृ शक्ति के रूप में विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओ ने संगठन मे अपनी योगदान दिया। अर्चना गुप्ता संगठन मंत्री, कमला केसरवानी मंत्री, सुमन वैश्य, गीता केसरी, सीमा खत्री, सुमन दुबे, रूबी गुप्ता सहित अन्य महिला सदस्य ने इस बार पुरे दशहरा मेला का आयोजन में प्रमुख रूप से समाजसेवी नंदनी मिश्रा, डॉ बीना सिंह, निर्मला राय, संगीता मिश्रा साधना गुप्ता आदि रहीं। नारी शक्ति के रूप में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक रहीं जिनका रामलीला कमेटी ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रामलीला कमेटी के महामंत्री संतोष ऊमर ने किया। उक्त अवसर व्यापार संगठन एवं रामलीला कमेटी से शत्रुधन केसरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी, विभिन्न संगठन से लोग उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी चुनार, मीडिया जागरूकता से वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल वर्मा आदि को बरियाघाट राम लीला कमेटी मिर्ज़ापुर की अध्यक्ष रीतू केसरी एवं महामंत्री संतोष ऊमर ने अंगवस्त्र एवं रामलीला कमेटी का प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।













