दशहरा मेले से महिला स्वास्थ्य को मिलेगी नयी ताकत
कैंसर जांच मशीनों के लिये जुटेंगे 30 लाख
24-25 अक्टूबर को सजेगा दशहरा मेला
लकी ड्रॉ की राशि से कैंसर पीड़ितों की भी होगी मदद
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। रोटरी क्लब ऑफ झांसी रानी एवं रोटरी क्लब एलीट का दो दिवसीय दशहरा मेला इस बार मनोरंजन के साथ महिला स्वास्थ्य की बड़ी मुहिम का माध्यम बनेगा। 24 और 25 अक्टूबर को राजा गंगाधर राव कला मंच स्थित मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित मेले के जरिए मेडिकल कॉलेज झांसी में स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने हेतु करीब 30 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों क्लबों की ओर से पिछले 30 वर्षों से आयोजित हो रहे इस मेले में आकर्षक लकी ड्रॉ भी होगा। इसमें मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक स्कूटर, फ्रिज, टीवी, कूलर समेत कई पुरस्कार शामिल हैं। लकी ड्रॉ से प्राप्त राशि कैंसर पीड़ितों की सहायता में योगदान देगी। आयोजकों का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर की समय रहते पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ बुंदेलखंड में जांच सुविधाओं को मजबूत करना है। क्लब ने शहरवासियों से मेले में भागीदारी कर इस सामाजिक पहल को सफल बनाने की अपील किया है।













