HomeVaranasiट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाले छात्र की हुई पहचान

ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाले छात्र की हुई पहचान

ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाले छात्र की हुई पहचान

इण्टरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद रिजल्ट आने के पहले ही उठाया कदम
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/घनश्याम सिंह
रामेश्वर, वाराणसी। उत्तर रेलवे सेवा पूरी चौखंडी रेलवे स्टेशन के मध्य सोनबरसा रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम अपलाइन पर गुरुवार को देर सायंकाल अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया था। घटना के बाद सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप ग्रुपों पर फोटो वायरल होने के बाद परिजन पहुंचे थाने पर और मृतक की पहचान राकेश कुमार 18 वर्ष पुत्र लालचंद निवासी पचवार थाना जंसा के रूप में किया। मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को देर शाम मृतक राकेश बकरी चरा कर वापस घर लौटा और कहीं चला गया जिसकी जानकारी परिवार में किसी को नहीं चली। परिवार वाले काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार को सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप ग्रुपों पर फोटो वायरल होने के बाद परिजनों ने उसकी शिनाख्त राकेश कुमार के रूप में किया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। इंटरमीडिएट का परीक्षा दिया था लेकिन अभी रिजल्ट नहीं आया था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं घटना के बाद मां राजकुमारी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है तो परिजन युवक का शव लेने पोस्टमार्टम हाउस के लिए निकल गए थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read