प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया उत्साहवर्धन
963264
प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया उत्साहवर्धन
तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। विश्व धरोहर दिवस पर राज्य ललित कला अकादमी लाल बारादरी भवन लखनऊ में लघु फिल्म, छायाचित्र प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रतियोगिता तथा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम का परिचय देते हुये डॉ0 राजीव त्रिवेदी ने बताया कि वर्तमान में अपने देश में 43 विश्व धरोहर स्मारक/स्थल हैं।
अध्यक्षीय सम्बोधन के रूप में विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी ने अपनी धरोहरों को संरक्षित किये जाने की छात्रों से अपील की। उन्होंने यह बताया कि अब यूनिस्को द्वारा एक स्मारक को विश्व धरोहर न घोषित कर सम्पूर्ण नगर को विश्व धरोहर के रूप में घोषित किया जाता है। मुख्य अतिथि प्रो0 एस0एन0 कपूर पूर्व विभागाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय ने बताया कि सर्वप्रथम 1982 में ट्यूनीशिया में विश्व धरोहर दिवस मानाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसे 1983 में यूनिस्को द्वारा प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रूप में मनाये जाने की मंजूरी दी गयी।
इस दौरान दो दिवसीय आयोजित प्रतियोगिता मे नारी शिक्षा निकेतन पी0जी0 कालेज, नवयुग कन्या महाविद्यालय, अटल बिहारी बाजपेई डिग्री कॉलेज, ललित कला संकाय, डॉ0 शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय, नवयुग पब्लिक स्कूल, सिमरन सेवा संस्थान, शिवदेवी एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी, दषमेष पब्लिक स्कूल, लखनऊ के लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओ के मध्य तीन श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के प्रोफेशनल श्रेणी के अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय, त्रृतीय पुरस्कार क्रमशः दिव्यांशी, अक्षय प्रताप सिंह, श्रष्टि शुक्ला एवं दो संत्वना पुरस्कार भूमिका सिंह, उदय शर्मा, सामान्य श्रेणी के सीनियर वर्ग के अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार क्रमशः खुशी वर्मा, सुलेखा शुक्ला, श्रेया श्रीवास्तव एवं दो संत्वना पुरस्कार हिमाषू शर्मा व प्रज्ञा गुप्ता को और तृतीय श्रेणी जूनियर वर्ग के अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार क्रमशः योजिता सोनकर, ओमिका पाल, आदी मिश्रा एवं दो संत्वना पुरस्कार अलीना, संचिता यादव को प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अंत में ज्ञानेन्द्र रस्तोगी सहायक पुरातत्व अधिकारी ने धरोहरों का संरक्षण पर प्रकाश डालते हुये सभी अतिथियों, प्रतिभागियो, कार्यक्रम सहयोगियों सहित मीडिया बन्धुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थियों सहित पुरातत्व निदेशालय से रामविनय, उत्खनन एवं अन्वेषण अधिकारी, बलिहारी सेठ, अभयराज सिंह, मनोज रावत, सुहैल अहमद, संतोष सिंह, आषीष कुमार, अभिषेक कुमार, दरियाब सिंह, निर्भय रावत आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।