HomeTrendingमोटरयान निरीक्षक ने प्रदूषण जांच केन्द्रों का लिया जायजा

मोटरयान निरीक्षक ने प्रदूषण जांच केन्द्रों का लिया जायजा

  • मोटरयान निरीक्षक ने प्रदूषण जांच केन्द्रों का लिया जायजा

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने और वाहनों की सही जांच सुनिश्चित करने के लिये मोटरयान निरीक्षक बलवंत सिंह ने शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित प्रदूषण जांच केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान निरीक्षक ने केंद्रों पर मौजूद जांच मशीनों की कार्यप्रणाली, सॉफ्टवेयर अपडेट, कैलिब्रेशन सर्टिफिकेट और जारी किये जा रहे पीयूसी प्रमाण-पत्रों के रिकॉर्ड की गहनता से पड़ताल किया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर सही डेटा अपलोड जांचने हेतु कई केंद्रों पर धुआं जांचने वाली मशीनों और वेबकैम की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संचालकों को बिना वाहन की भौतिक जांच किए या फर्जी तरीके से प्रदूषण प्रमाण-पत्र जारी करने पर लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द करने, सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क सूची को स्पष्ट रूप से केंद्र के बाहर लगाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों पर पाई गई मामूली खामियों को लेकर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी और तय समय सीमा के भीतर सुधार करने को कहा गया।

 

 

 

 

Must Read