HomeFirozabadनियमों को ताक पर रख ढो रहे नहर से निकली मिट्टी

नियमों को ताक पर रख ढो रहे नहर से निकली मिट्टी

नियमों को ताक पर रख ढो रहे नहर से निकली मिट्टी

हवा के साथ उड़ती बालू राहगीरों को कर रही परेशान
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। जिले के नगर शिकोहाबाद नहर विभाग ने नहर की सफाई का कार्य कराया था जिससे उसमें से निकली सिल्ट, बालू और मिट्टी को नहर किनारे डाल दिया था जिसका नहर विभाग द्वारा ठेका उठा दिया है जिसे ट्रैक्टरों द्वारा उठाया जा रहा है। यह ट्रैक्टर बालू और शिल्ट को लेकर दिन भर फर्राटा भरते रहते हैं। हवा के साथ मिट्टी और बालू उढ़कर राहगीरों की आंखों में गिरती है जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोग धूल से परेशान हैं।

इस संबंध में कुछ लोगों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की। इस पर उपजिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय ने नहर विभाग के अधिशाषी अभियंता से फोन कर मिट्टी को नियमों के तहत उठान कराने के निर्देश दिये। चेतावनी दी कि अगर नियमों का पालन न करते हुए ट्रैक्टर पाए गये तो उन्हें सीज करने की कार्यवाही की जायेगी। नहर कोठी के पीछे वंशीपुरम निवासी लोगों ने भी शिकायत की। उपजिलाधिकारी ने शिकायत करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि अगर बिना नियमों का पालन करते ट्रैक्टर मिट्टी डालेंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इससे शिकायतकर्ताओं ने आश्वासन मिलने पर राहत महसूस की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read