जनता का रक्षक बना भक्षक: जिले के इस दरोगा ने महिला के साथ किया ऐसा…
सत्येन्द्र राजपूत
हमीरपुर। जनपद में पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है जिसे समाज का रक्षक कहा जाता है उसने एक ऐसा कारनामा किया है कि पुलिस की छवि धूमिल होती नजर आ रही है। कुल मिलाकर योगी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही महिला मिशन शक्ति की भी धज्जियां उड़ाई है। पूरा मामला कोतवाली राठ कस्बा का है जहां एक महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि कोतवाली के एक कमरे में 3 दिन तक बंद रखकर मारने.पीटने का एक दरोगा सहित कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

















