योगी सरकार में भू-माफियाओं का ताण्डव जारी
सावनी मौर्या
उन्नाव। जहां एक तरफ सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का अवैध कब्जेधारियों एवं भू.माफियाओं पर लगातार बुलडोजर गजर रहा है जिससे खलबली मची हुई हैए वहीं जिले के शुक्लागंज में पीड़ित महिला सुनीता अपने पैतृक सम्पत्ति ;जमीनद्ध को बचाने के लिए अधिकारियों की चौखटों पर जाकर अपनी पैतृक जमीन को बचाने के गुहार लगा रही है। इसके वावजूद फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों का दिल नहीं पसीज रहा है। राजस्वकर्मी और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत एवं जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी दबंग भू.माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं जिससे भू.मफियाओं का हौंसला बुलंद है एवं अपने रसुख के चलते भूमाफिया पीड़ित महिला के जमीन अवैध कब्जा कर रहे हैं।
















