तेजस टूडे की खबर का असरः एसडीएम आशाराम का हुआ तबादला
मुहीम बनाकर भ्रष्टाचार की चल रही थीं खबरें
तेज-तर्रार जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। लोगों ने सलोन के एसडीएम आसाराम के कारनामों की खबरें पिछले दिनों के अंक में प्रमुखता से पढ़ी होंगी जिसमें बीते जून माह मे सलोन कस्बे मे पूर्व पशु चिकित्सा अधिकारी समदर्शी सरोज पर एसडीएम आशाराम द्वारा दरियादिली दिखाकर बरी कर देने के कारनामे जो क्षेत्र में चर्चा के विषय बने, सवालों को प्रमुखता से प्रकाशित किया।


















