खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र व मेडल देकर किया गया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति का विकास करने, ग्रामीण प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें जनपद,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक विकसित करने, युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना एवं स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करने तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ्य समाज के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न आयु वर्ग में आठ खेल विधाओं यथा-एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिन्टन, फुटबाल, जूडो में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में महिला/बालिका एवं पुरुष/बालक श्रेणी में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा विधानसभा-382 सैयदराजा में 19 नवम्बर को स्थान-अमरवीर इण्टर कालेज धानापुर में कराया गया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ विधायक विधानसभा सैयदाराजा सुशील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी धानापुर साद अहमद द्वारा सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित व झण्डा फहराकर किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत राजन यादव क्षे०यु०क०अ० वि०ख० धानापुर द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व बुकें देकर किया गया है।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में अगुन्तक खिलाड़ियों को अपनी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें एवं जनपद का नाम उज्ज्वल करनें की शुभाकामना दिया। साथ ही कहा कि खिलाड़ी ही देश का भविष्य है।आप में अपार सम्भावनाये हैं। आप अपने उर्जा का प्रयोग सकारात्मक सोच एवं क्रियकलाप में लगाये।स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिये स्वच्छता एवं खेलकूद की गतिबिधियों की अपने जीवन में सम्मिलित करें। हमेशा सकारात्मक विचार अपने अन्दर लाये और दूसरों को सकारात्मकता की प्ररेणा दे।
कार्यक्रम का संचालन रजनीश पाण्डेय नोडल अधिकारी/क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वि०ख० सकलडीहा ने किया। इस अवसर पर अनिश सिंह क्षे०यु०क०अ० चहनियां, श्वेतांक मिश्रा क्षे०यु०क०अ० सदर, राहुल वर्मा क्षे०यु०क०अ० चकिया, पी०आर०डी० जवान विजय गौतम, जय प्रकाश भारती, रामनिवास यादव, अब्दुल कादीर, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
सीनियर बालक वर्ग 400 मी० दौड़ राहुल यादव प्रथम, बालिका चन्दा कुमारी, 1500 मी0 दौड़ दीप यादव प्रथम, गोला प्रक्षेप रवि कुमार प्रथम, बालिका वर्ग 800 मी० दौड़ में खुशी कुमारी प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग में 800 मी० दौड़ दामिनी प्रथम, जूनियर बालक वर्ग लम्बी कूद इरफान अली प्रथम, खुशबू निषाद प्रथम, सब जूनियर बालिका वर्ग लम्बी कूद सृष्टि सिंह प्रथम, सीनियर बालक वर्ग लम्बी कूद में मुकेश कुमार प्रथम, सब सूनियर बालक वर्ग लम्बी कूद में कमलेश प्रथम एवं जूनियर बालिका वर्ग 400 मी० दौड़ में रूचि शर्मा प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार, प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।











