Homeबाराबंकीकर्म पथ पर अग्रसर व्यक्ति की कभी हार नहीं होती: डीआईओएस

कर्म पथ पर अग्रसर व्यक्ति की कभी हार नहीं होती: डीआईओएस

कर्म पथ पर अग्रसर व्यक्ति की कभी हार नहीं होती: डीआईओएस

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने अभिप्रेरित करने के साथ ही उनका मार्गदर्शन किया। प्रार्थना स्थल पर उन्होंने छात्राओं को अपने व्यक्तिगत जीवन का उदाहरण देकर इस बात के लिए प्रेरित किया कि कर्म पथ पर अग्रसर व्यक्ति की कभी हार नहीं होती है। भाग्य की लकीरें भी कर्म योगी के समक्ष घुटने टेक देती हैं।

उन्होंने मिशन पहचान के अंतर्गत होने वाली बालसभा, प्रार्थना, विचार, समाचार, प्रेरक प्रसंग का भी अनुश्रवण किया। जीवन में लक्ष्य क्यों निर्धारित करना चाहिए और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किस तरह आगे बढ़ना चाहिए के साथ उन्होंने छात्राओं से शिक्षा, सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों पर भी बातचीत किया। छात्राएं जनपद के माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुखिया की बातों से काफी प्रभावित नजर आई। बच्चों की जिज्ञासु प्रवृति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों पर उनसे वार्ता की गई। अर्पिता कक्षा9A5 द्वारा न्यूज़ पढ़ी गई।

वैष्णवी शुक्ला कक्षा 10A1 द्वारा लक्ष्य विषय पर सुविचार दिया गया। शगुन 10A3 द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।शिक्षिका ममता पाण्डेय द्वारा अच्छी संगति पर प्रेरक प्रसंग सुनाया गया। दीप शिखा त्रिपाठी द्वारा छात्राओं को 11 मई को होने वाले निकाय चुनाव के लिए अपने घर और आस—पास के लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा गया। मनोरमा चौरसिया द्वारा बच्चों को अभिवादन करने और वृद्ध जनों की सेवा के महत्व के बारे में संस्कृत श्लोक के माध्यम से बताया गया।

विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज डा. सरिता सिंह के प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ सभा का समापन किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिवार द्वारा इस अच्छी शुरुआत के लिए सचिव दिव्यकांत शुक्ला और विद्यालय की पुरातन छात्रा डा. सरिता सिंह का आभार व्यक्त किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read