प्रधान पति को जिला बदर करने का आदेश हुआ रद्द
आयुक्त लखनऊ मण्डल की अदालत ने लिया फैसला
प्रदीप कुमार
हरदोई। प्रधान पति सतीश कुमार को ज़िला बदर और उनके ऊपर की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई को रद्द कर दिया गया है। आयुक्त लखनऊ मण्डल डा.रोशन जैकब की अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है।
बताते चलें कि डीएम ने 19 दिसंबर 2022 को जारी किए अपने आदेश में लोनार थाने के निज़ामपुर निवासी और प्रधान पति सतीश कुमार पुत्र सूबेदार को 6 माह के लिए जिला बदर और उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। उस पर सतीश कुमार ने आयुक्त लखनऊ मण्डल की अदालत में अपील की। आयुक्त ने की गई अपील पर ज़िला बदर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई को रद्द करते हुए अपने फैसले में कहा है कि अपीलकर्ता 15 दिनों में 25 हज़ार का निजी बंध पत्र 6 माह के लिए एडीएम के समक्ष प्रस्तुत करेगा और 6 माह में एक बार स्थानीय थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपने सदाचार होने की सूचना देगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












