Homeहरदोईबयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे प्रधान

बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे प्रधान

बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे प्रधान

प्रदीप कुमार
हरदोई। बीते दिनों भाजपा से गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। इसमें जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह पर प्रधानों का उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने शुरू की है। मालूम हो कि 19 नवंबर को विधायक ने पत्र भेजा था। इसमें टड़ियांवा के कई प्रधानों ने हस्ताक्षर भी इसमें किये थे। इस प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी को सौंपी गई। एडीएम के निर्देश पर टड़ियांवा ब्लाक की खंड विकास अधिकारी ऊषा देवी ने सभी प्रधानों को पत्र भेजा। एडीएम कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए। बीडीओ का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधानों को टेलीफोन से भी जानकारी दी। इसके बावजूद कोई भी ग्राम प्रधान उपस्थित नहीं हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read