HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : निरहुआ, ज्योति, आम्रपाली सहित तमाम कलाकारों का चौकियां धाम...

JAUNPUR NEWS : निरहुआ, ज्योति, आम्रपाली सहित तमाम कलाकारों का चौकियां धाम में होगा आगमन

JAUNPUR NEWS : निरहुआ, ज्योति, आम्रपाली सहित तमाम कलाकारों का चौकियां धाम में होगा आगमन

चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम में इस बार होने वाले श्रृंगार महोत्सव में भोजपुरी कलाकार आशीष माली के बैनर तले भजन संध्या, भव्य झांकी, जागरण कार्यक्रम का आयोजन 24, 25 व 26 जनवरी को होगा। कार्यक्रम आयोजक श्री माली ने बताया कि इस बार भोजपुरी के सुप्रसिद्ध स्टार कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद आजमगढ़ व अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का आगमन 26 जनवरी को होगा।

इसके साथ ही पूर्वांचल के प्रसिद्ध लोकप्रिय गायक रविन्द्र सिंह ज्योति के अलावा राहुल पाठक, भरत श्याम पंडा, रंजन दुबे, अनिकेत अकेला, राजेंद्र राज, गीतांजलि मौर्य, आनंद यादव अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही आराध्या झांकी एवं अजय सावरा झांकी समूह के साथ भव्य राम विवाह की झांकी प्रस्तुत होगी। अयोध्या से पधारे संत समाज के गणमान्य संतों का आगमन भी हो रहा है। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम आयोजक आशीष माली ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read