उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। कपूरथला परिसर स्थित उत्थान मल्टीपर्पज आडिटोरियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, निर्वाचित सभासदगण की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत शासन द्वारा नामित सभासदों फीगंज निवासी नितिन रूपानी, चिक्कीपुरा नि. सुनील श्रीवास्तव, घसियारीपुरा नि. रीति निगम, गुदड़ी नि. बैजनाथ रस्तोगी व विपिन यज्ञसैनी को नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष सुधा देवी द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया। समारोह में नामित सदस्यगणों द्वारा नगर के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी। इस अवसर पर गणमान्य व संभ्रान्तजन, नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



