HomeTrendingखाद्य सुरक्षा ने किया सघन निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा ने किया सघन निरीक्षण

  • खाद्य सुरक्षा ने किया सघन निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सी0एल0 यादव के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सोमवार को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अधोमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री को विशेषकर खुले हुए खाद्य पदार्थ, बेकार सड़े हुए फल-सब्जी इत्यादि एंव असुरक्षित तरीके से तैयार किये जा रहे ताजा फलों, गन्ने के जूस इत्यादि पर नियत्रंण हेतु स्थान बहेड़ी तिराहा, बड़े सरकार एवं लाल पुल चौराहा बदायूँ स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता पप्पू, राज बाबू, अनिल कुशवाहा, राम नमन गुप्ता एवं सिराज के खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थाे को ढ़ककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्व एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थाे को बेचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सी0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण करन सिंह, प्रिया त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read