कमिश्नरेट वाराणसी में हुआ विदाई एवं स्वागत समारोह
डा. ईशान सोनी को दी गयी भावभीनी विदाई, लिपि नागयाच का हुआ स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। पुलिस कार्यालय कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा स्थानांतरण पर अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. ईशान सोनी को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, समन्वय तथा जनसेवा में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. ईशान सोनी ने अपने कार्यकाल के दौरान कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाई और अपनी कर्तव्यनिष्ठा से विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
समारोह में उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इसी क्रम में नवागत अपर पुलिस उपायुक्त सुश्री लिपि नागयाच का भव्य स्वागत किया गया। पुलिस आयुक्त ने उन्हें शुभकामना देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता से कमिश्नरेट वाराणसी की कार्यप्रणाली को नई दिशा और गति मिलेगी। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा सहित कमिश्नरेट के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण सम्मान, प्रेरणा और नये उत्साह से परिपूर्ण रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA




