Homeप्रतापगढ़वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि

वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि

वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि

अजय जायसवाल
प्रतापगढ। वायरल प्रकोप से बुखार के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। लेकिन परेशानी की बात यह है कि कई मरीजों को दवा खिलाने के बाद भी बुखार जल्दी नहीं उतर रहा है। ऐसे मामलों में डॉक्टर मरीजों को पानी से कोल्ड स्पंजिंग करने की सलाह दे रहे हैं। अच्छी बात यह है कि पानी से स्पंजिंग (पट्टी रखने) करने पर बुखार तेजी से उतर जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में मंगलवार को डॉ. अनिल सरोज मरीज देख रहे थे। बेगमवार्ड निवासी एक महिला अपने 4 साल के बेटे को लेकर आई और डॉक्टर से कहने लगी कि बुखार की दवा खिलाने के बाद भी बुखार कम नहीं हो रहा है। डॉक्टर ने महिला को बताया कि तेज बुखार उतारने में दवा से अधिक पानी की स्पंजिंग काम आती है। कपड़े को पानी से भिगोकर मरीज के माथे पर बार-बार पट्टी रखने व त्वचा पोंछने को कोल्ड स्पंजिंग कहा जाता है। डॉक्टर ने महिला को समझाया कि दवा खिलाने के बाद पेट में जाकर घुलती है तब उसका असर शुरू होता है। लेकिन पानी की पट्टी रखने पर बुखार तुरंत कम होने लगता है।

उपचार नहीं, बस राहत है
डॉक्टर का कहना है कि कोल्ड स्पंजिंग बुखार को बहुत तेजी से उतारकर राहत दे देता है लेकिन यह बुखार का इलाज नहीं है। इसका प्रभाव कुछ ही देर के लिए होता है। बुखार की दवा (पैरासीटामॉल) धीरे-धीरे असर करती है लेकिन यह निरंतर प्रभाव पैदा करता है। इसलिए डॉक्टर का कहना है कि बुखार कम होने पर डॉक्टर से मिलकर दवा लेना जरूरी है। बुखार जब 103 डिग्री तक पहुंचने लगता है तो स्थिति गंभीर हो जाती है। मरीज को बेचैनी और घबराहट होने लगती है। ऐसी स्थिति में कई बार बुखार की दवा भी काम नहीं करती। लेकिन पानी की पट्टी रखने से तुरंत बुखार कम होने लगता है।

वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि

अजय जायसवाल
प्रतापगढ। वायरल प्रकोप से बुखार के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। लेकिन परेशानी की बात यह है कि कई मरीजों को दवा खिलाने के बाद भी बुखार जल्दी नहीं उतर रहा है। ऐसे मामलों में डॉक्टर मरीजों को पानी से कोल्ड स्पंजिंग करने की सलाह दे रहे हैं। अच्छी बात यह है कि पानी से स्पंजिंग (पट्टी रखने) करने पर बुखार तेजी से उतर जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में मंगलवार को डॉ. अनिल सरोज मरीज देख रहे थे। बेगमवार्ड निवासी एक महिला अपने 4 साल के बेटे को लेकर आई और डॉक्टर से कहने लगी कि बुखार की दवा खिलाने के बाद भी बुखार कम नहीं हो रहा है। डॉक्टर ने महिला को बताया कि तेज बुखार उतारने में दवा से अधिक पानी की स्पंजिंग काम आती है। कपड़े को पानी से भिगोकर मरीज के माथे पर बार-बार पट्टी रखने व त्वचा पोंछने को कोल्ड स्पंजिंग कहा जाता है। डॉक्टर ने महिला को समझाया कि दवा खिलाने के बाद पेट में जाकर घुलती है तब उसका असर शुरू होता है। लेकिन पानी की पट्टी रखने पर बुखार तुरंत कम होने लगता है।

उपचार नहीं, बस राहत है
डॉक्टर का कहना है कि कोल्ड स्पंजिंग बुखार को बहुत तेजी से उतारकर राहत दे देता है लेकिन यह बुखार का इलाज नहीं है। इसका प्रभाव कुछ ही देर के लिए होता है। बुखार की दवा (पैरासीटामॉल) धीरे-धीरे असर करती है लेकिन यह निरंतर प्रभाव पैदा करता है। इसलिए डॉक्टर का कहना है कि बुखार कम होने पर डॉक्टर से मिलकर दवा लेना जरूरी है। बुखार जब 103 डिग्री तक पहुंचने लगता है तो स्थिति गंभीर हो जाती है। मरीज को बेचैनी और घबराहट होने लगती है। ऐसी स्थिति में कई बार बुखार की दवा भी काम नहीं करती। लेकिन पानी की पट्टी रखने से तुरंत बुखार कम होने लगता है

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read