963111
बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थी वियतनाम ले जाने के लिये अस्थि अवशेष
Previous article
Next article
भगवान बुद्ध की अस्थि अवशेष जो दर्शन के लिए भारत सरकार के पहल पर वियतनाम भेजी जा रही है। इस मौके पर पिण्डरा विधायक ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे अस्थि कलश का दर्शन कर रहे हैं। आज भगवान बुद्ध की अस्थि अवशेष का दर्शन कर वे धन्य हो गये। उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन ज्ञापित किया। विधायक ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे इस पवित्र अस्थि का दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दौरान उपजिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. शेर मोहम्मद, पवन सिंह ने भी श्रद्धा—सुमन अर्पित किया।





