963129
कोई भी जरूरी कागज बनवाने के लिए पंचायत सहायक गांव गांव नियुक्त किये गये हैं। वह कभी भी पंचायत भवन पर दिखाई नहीं देते हैं। सारे कागजात जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, खैतोनी, आयुष्मान कार्ड सहित तमाम कागज बनाने के लिए सरकार सभी ग्राम पंचायत में एक भारी भड़कम धनराशि देकर कर पंचायत भवन बनवाया, उसके लिए कंप्यूटर सहित पूरा फर्नीचर दिया। साथ ही पंचायत सहायक की नियुक्त किया कि ग्रामणों की समस्या ब्लॉक, तहसील पर जाने की जरूरत ही न पड़े। उनकी समस्या को गांव के पंचायत भवन पर ही खत्म हो जाय लेकिन गांव की जनता के लिए यह केवल एक दिखावा साबित हो रहा है। वहीं अधिकतर पंचायत भवन का ताला ही नहीं खुलता है या खुलता है तो ऑनलाइन हाजिरी लगाकर प्रधान या ग्रामीण पंचायत भवन पर जाकर शराब पीते है और कूड़ा और पाउच वहीं फेंककर चल देते हैं। इतने सार्वजनिक स्थल पर इस प्रकार के कृत्य को जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है। जब इसके बारे खण्ड विकाश अधिकारी हैसर बाजार आनन्द कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। अगर इस प्रकार का मामला है तो जांच कराकर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।





