HomeTrendingसरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर लगे स्टालों का मंत्री ने...

सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर लगे स्टालों का मंत्री ने किया निरीक्षण

  • सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर लगे स्टालों का मंत्री ने किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 19 मार्च 26 को जनपद बांदा के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी हेतु स्टाल लगाए गए मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडेय के मार्गनिर्देशन में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत यूपी नेडा से अधिकृत सोलर वेंडर कांती इंटरप्राइजेज इंदिरा नगर बांदा द्वारा विकास भवन में स्थापित सोलर कैंप के माध्यम से लगभग 150 महान भावों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से अपने घर में पैनल लगवाकर बिजली उत्पादन एवं बिजली बिल के बचत की जानकारी उपलब्ध कराई गई। 7 महानुभावों द्वारा योजना अंतर्गत कांती इंटरप्राइजेज इंदिरा नगर बांदा के माध्यम से सोलर पैनल लगवाए जाने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन एवं वेंडर सिलेक्शन किया गया।
विदित हो कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा अनुमानित लागत प्रति किलो वाट 60000 निर्धारित की गई है तथा 1 किलोवाट के सोलर पैनल लगवाने पर लाभार्थी को 30000 केंद्र सरकार एवं 15 000 राज्य सरकार के माध्यम से 1 किलोवाट में कुल 45000 रुपए की सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते मेंप्राप्त होती है 2 किलो वाट के सोलर पैनल लगवाए जाने पर 60000 केंद्र सरकार एवं 30000 राज्य सरकार द्वारा कुल 90000 डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में दी जाती है तथा 3 किलो वाट से लेकर 10 किलो वाट तक के सोलर पैनल लगवाए जाने पर 78 000 की धनराशि केंद्र सरकार द्वारा तथा 30000 राज्य सरकार द्वारा कुल 108000 की सब्सिडी लाभार्थी को सीधे डीबीटी के माध्यम से सरकार द्वारा उसके खाते में दी जाती है।
योजना की जानकारी से आने वाले लोगों ने योजना की सराहना करते हुए पैनल लगवाए जाने एवं बिजली बचत हेतु अपनी सहमति प्रदान की गई है। जनपदवासियों से वर्तमान गर्मी के मौसम में बढ़ रहे बिजली के बिल को कम करने के लिए और अपने घर पर बिजली बनाने हेतु सोलर पैनल के माध्यम से योजना एवं सब्सिडी का लाभ लिए जाने हेतु कांती इंटरप्राइजेज इंदिरा नगर बांदा द्वारा उच्च गुणवत्ता के साथ भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मानक एवं गुणवत्तापूर्ण सोलर साइट लगाकर लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आप भी योजना से जुड़े और बिजली के बिल में बचत लेने हेतु सोलर पैनल अपने बिजली बचाएं और अपना पैसा भी बचायें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read