HomeTrendingसर्राफा व्यापारी को दबंग ने रास्ते में रोककर किया घायल

सर्राफा व्यापारी को दबंग ने रास्ते में रोककर किया घायल

  • सर्राफा व्यापारी को दबंग ने रास्ते में रोककर किया घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। मर्का थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी को दबंग ने बीच रास्ते में रोक कर मारपीट किया। घायल व्यापारी का पुलिस ने मेडिकल कराया है। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के सांडा गांव निवासी जमुना प्रसाद सोनी पुत्र देवी दयाल सोनी 38 वर्ष, यह सर्राफा का व्यापार करता है जो बुधवार की देर शाम फेरी करने के बाद अपने घर बाइक द्वारा जा रहा था। तभी कुछ दबंगों के द्वारा बीच रास्ते में रोक कर मारपीट किया है। पीड़ित ने मरका थाना पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मेडिकल उपचार के लिए बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे सीएचसी बबेरू भेजा जहां मारपीट करने वाले दबंग सीएचसी तक पहुंच गये और पीड़ित से धक्का मुक्की करने लगे तभी सीएचसी पर तैनात रिटायर्ड आर्मी के जवान राममिलन के द्वारा बचाया और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस के आने के पहले ही दबंग सीएचसी से बाहर भाग गये। वहीं बबेरू सीएचसी पर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़ित जमुना प्रसाद सोनी ने बताया 2024 में जेवर बनवाने के लिए मुझे डेढ़ लाख रुपया दिया था। जेवर बनाने के बाद मैं उनके घर जेवर देने गया और शेष रकम मांगी जब नहीं दिया तो उनकी मन पसंद का एक 23 रुपए के कीमत की मनचली इनको देकर चलाया। उसके बाद मैं 1 लाख 27 हजार रुपए जिस खाते से मुझको दिया था। उसी के खाते में मैने ट्रांजैक्शन कर दिया, वही मैं घर जा रहा था तभी रास्ते में यह लोगों ने मुझको रोकर रुपए और मांगने लगे और मेरे साथ मारपीट किया है। वहीं पुलिस द्वारा इस मारपीट की जांच में जुट गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read