HomeTrendingफांसी पर लटका मिला लापता युवक शव, बहन ने लगाया हत्या का...

फांसी पर लटका मिला लापता युवक शव, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

  • फांसी पर लटका मिला लापता युवक शव, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। लापता युवक का शव खेत स्थिति पेड़ पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी शिव मोहन वर्मा 40 पुत्र भूरा वर्मा 4 मार्च की शाम शराब के नशे में लोगों को गाली गलौज करता रहा। इसके बाद वह घर से निकल गया। जब वह घर नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव स्थित महुआ के पेड़ पर अंगोछा के सहारे फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने देखा तब सूचना परिजनों के अलावा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक की बहन ललिता ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है। घटना के सम्बंध में पुलिस का कहना है कि घटना बुधवार की रात की है। प्रथम दृष्टता खुदकुशी के मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

जहर खाकर किशोरी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
बांदा। घरेलू कामकाज को लेकर मां ने डांट दिया तो नाराज होकर किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के छनेहरा लालपुर गांव निवासी गुड़िया 13 पुत्री मलखान ने बुधवार की शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। मजदूरी करने के बाद घर जब माँ घर लौटी तो देखा कि गुड़िया उल्टियां कर रही थी। हालत खराब होने पर मां ने पड़ोसियों की मदद से रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता मलखान ने बताया कि दोपहर में मां ममता ने गुड़िया को काम न करने को लेकर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर गुड़िया ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read